कच्चे आम खाने के फायदे

                 कच्चे आम खाने के फायदे


अगर आपके शरीर की इम्युनिटी कमजोर है तो आप कच्चे आम का सेवन कीजिए, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। खास बात यह है कि गर्मियों में कच्चा आम खाने से ना सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। कच्चा आम शरीर में पानी की आपूर्ति में सहायक होता है, जो हमारे पाचन के लिए जरूरी है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या भी खत्म हो जाती है। कोरोना काल में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चा आम भी एक बेहतर विकल्प है, जो कोरोना से बचने में आपकी मदद करेगा।

कच्चे आम मे पाए जानें वाले तत्त्व:_

गर्मियों के मौसम का प्रमुख फल है, आम और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। कच्चे आम में विटामिन A, C और E के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस ,फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

 इम्यूनिटी बूस्ट करने में हेल्पफुल

कच्चा आम इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है। कोरोना काल और गर्मियों के सीजन में शरीर को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाए रखने के लिए कच्चे आम से बेहतर कोई और विकल्प  नहीं हो सकता।
डायबिटीज लेवल को कम करने में 

कच्चे आम की सेवन शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए भी किया जाता है।  अगर आपको भी शुगर की शिकायत है तो कच्चे आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा

गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन कीजिए। इससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।

वजन घटाने में मददगार
कच्चा आम खाने से वजन भी कम कर सकते हैं। इसलिए अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चे आम का सेवन करें। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा।

किस चीज के साथ खाए आम
गर्मियों के मौसम में आप काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं। शुगर के मरीजों के लिए तथा लू से बचाव के लिए भी इसका सेवन बेहद  जरूरी है।
दिन में कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 100 से 150 ग्राम कटे हुए आम का सेवन कर सकता है। वही डायबिटीज,हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए रोजाना 10 ग्राम आम का सेवन करना ही बेहतर है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ